छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक जांजगीर-चांपा से कोरबा किसी काम से आया हुआ था। वह बाइक से जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, राताखार बायपास मार्ग पर सीएसईबी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रहे बाइक सवार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरा और मौके पर उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने हादसा देखा तो सूचना डायल 112 और कोतवाली थाना पुलिस को दी।
मृतक की पहचान जांजगीर-चांपा के अकलतरा निवासी 36 वर्षीय कृष्णा यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को उठवा कर जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कार्यवाही की। ट्रेलर वाहन के चालक को पकड़ लिया गया है।