कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला जहाँ बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुची कटघोरा पुलिस के शव का पहचान कार्यवाही कर जांच में जुट गई है वही हादसे के बाद तेज रफ्तार वाहन मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है 27 वर्षीय शिव यादव मूलतः जांजगीर चापा जिले चारापारा सोनाईडीह का रहने वाला था।जो कटघोरा में अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ किराए के मकान पर रहता था।मृतक कटघोरा के एक निजी लैब में टैक्नीशियन का काम करता था शुक्रवार की रात काम कर अपने घर वापस लौट रहा था इस दौरान कटघोरा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मारते फरार हो गया।
इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई।जहाँ शव का पहचान कर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।जहाँ शनिवार की सुबह परिजन मौके पर पहुच घटनाक्रम की जानकारी ली।पुलिस ने बयान दर्जन कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि मृतक शिव यादव कमाऊ पुत्र था और उसका एक बड़ा भाई बांकी मोंगरा में रहता है इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुराहाल है
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुची और जांच शुरू की जहाँ आसपास लगी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं जहाँ हादसा कब और कैसी हुई है इसकी जांच की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने ये भी बताया कि सबसे अधिक हादसे कटघोरा के एनएच रोड पर हो रहे हैं जिसका मुख्य कारण तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के वाहन चलाने के कारण मौत हो रही है इस लिए बाइक सवार को हेलमेट जरूर पहने।