फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सड़क हादसों को लेकर प्रशासन ने जताई चिंता, रोकथाम के लिए दिए सुझाव

Sat, 22 Apr 2023 08:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
chhattisgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सांसद महंत ने सड़कों पर आवारा पशुओं के बैठे रहने से भी सड़क दुर्घटना को एक बड़ी समस्या बताते हुए इसके निराकरण के लिए दोनों नगर पंचायत गौरेला एवं पेंड्रा के अध्यक्षों एवं सीएमओ को बैठक लेकर समाधान निकालने का निर्देश दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, गतिसीमा निर्धारित करने, स्पीड ब्रेकर लगाने, हेलमेट की अनिवार्यता तथा हेलमेट नहीं लगाने वाले पर चलानी कार्यवाई करने भी निर्देश दिए। बैठक में दुर्घटना जन्य क्षेत्रों-स्थानों पर विशेष रूप से गति-सीमा संबंधि सूचनात्मक बोर्ड एवं अन्य यातायात सूचनात्मक, आदेशात्मक, संकेतात्मक लगाने के निर्देश दिए। बैठक में यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता लाने, चौक-चौराहो पर अनावश्यक रूप से यात्रियों को चढ़ाने उतारने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करने, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में प्रशिक्षण देने सहित सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए अनेक सुझाव दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें