फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने 6.52 करोड़ की लागत के तीन विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Sat, 22 Apr 2023 08:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

डॉ. महंत ने एक करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए की लागत से नव निर्मित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास मरवाही का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
chhattisgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने 6 करोड़ 52 लाख 68 हजार रुपए की लागत के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसके साथ ही विकासखंड मुख्यालय मरवाही के सद्भावना भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत एक सौ से अधिक हितग्राहियों को सामग्री और चेक भी वितरित किए। 

विज्ञापन


डॉ. महंत ने एक करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए की लागत से नव निर्मित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास मरवाही का लोकार्पण किया। उन्होंने 3 करोड़ 20 लाख 51 हजार रूपए की लागत के जोगीसार एनिकट और एक करोड़ 40 लाख 66 हजार रुपए की लागत के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय सिवनी का भूमि पूजन किया। डॉ. महंत ने समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदाय योजना के तहत 83 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें