फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Live Video: दो बाइकों की टक्कर में पांच घायल, दो की हालत गंभीर; हादसे का लाइव वीडियो वायरल

Sat, 29 Apr 2023 05:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बाइक के बीच में फंसे युवक को बाहर निकाला। तब तक बाइक सवार सभी युवकों की हालत गंभीर हो चुकी थी। लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। इस पर पुलिस पहुंची और युवकों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। 
विज्ञापन
दो बाइकों की हुई जोरदार टक्कर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार देर रात दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। हादसा बिना देखे बाइक को यू-टर्न करने के चलते हुआ। टक्कर में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, छुरी में रात को हादसा हुआ है। एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। अचानक उन्होंने सड़क पर बाइक धीमे की। इस दौरान पीछे बैठे युवक ने हाथ दिया और वे बाइक मोड़ने लगे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए। दो युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे और एक बाइकों के बीच में फंस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बाइक के बीच में फंसे युवक को बाहर निकाला। तब तक बाइक सवार सभी युवकों की हालत गंभीर हो चुकी थी। लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। इस पर पुलिस पहुंची और युवकों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां उनकी हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में एक बाइक सवार दो युवक कोरबा के बरमपुर और दूसरी बाइक सवार तीनों युवक सलोरा के रहने वाले हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें