फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कुएं की सफाई करने उतरे चाचा भतीजा, भतीजे की मौत चाचा को रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर, घटना से मचा हड़कंप

Sun, 19 May 2024 02:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के बुंदेली गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सफाई करने के लिए गहरे कुंए में उतरे दो युवक डूबने लगे। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कुएं की सफाई करने उतरे शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के बुंदेली गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सफाई करने के लिए गहरे कुंए में उतरे दो युवक डूबने लगे। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन एक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

 

बुंदेली देहांपारा निवासी साहेब लाल मंझवार और जगत राम मंझवार निवास करते हैं दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा होते हैं। साहेब लाल ने बताया कि कुएं में कई प्रकार के जीव जंतु मरे हुए थे और गंदगी काफी अधिक थी जिसे देखते हुए वह सुबह 10:00 बजे लगभग सफाई करने नीचे अकेले उतरा था। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर नीचे पड़ा हुआ था। जगत राम मंझवार कब कैसे और नीचे उतरा इस बात की जानकारी उसे भी नहीं है किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकल गया और ऊपर जाकर होश में आया तो उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई।
 

मृतक के परिजनों की माने तो घर के पीछे बाड़ी में काफी पुराना कुआं है जिसकी सफाई करने पहले चाचा साहेब लाल उतरा हुआ था उसे बेहोशी हालत में देखते हुए भतीजा जगत राम नीचे उतरा और यह हादसा हो गया। मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह उनके भी समझ से परे है।

विज्ञापन

 

रजगामार चौकी प्रभारी महासिंह ध्रुव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शुरू की। जगत राम की मौत हो गई वहीं साहब को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। कुएं में गैस रिसाव होने के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है फिलहाल शव का पंचनामा कार्रवाई कर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया और आगे की जांच करवाई की जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें