फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: 11वीं की छात्रा ने गलती से खाया जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम, यूपी की रहने वाली है लक्ष्मी

Fri, 24 Nov 2023 05:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में सिविल लाइन थाने के तहत  ग्राम बेंदरकोना निवासी एक छात्रा ने चूहा मार दवा का सेवन कर लिया जिससे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका लक्ष्मी गिरी मूल रुप से यूपी के बलिया क्षेत्र की निवासी है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में सिविल लाइन थाने के तहत  ग्राम बेंदरकोना निवासी एक छात्रा ने चूहा मार दवा का सेवन कर लिया जिससे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका लक्ष्मी गिरी मूल रुप से यूपी के बलिया क्षेत्र की निवासी है,जो ग्राम बेंदरकोना निवासी अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करती थी। लक्ष्मी पढ़ाई के अलावा घर का कामकाज भी किया करती थी। शुक्रवार की सुबह उठी और सुबह घर पर नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चली गई सब अपने-अपने काम में चले गए कुछ देर बाद बुआ का लड़का दिलीप गिरी काम कर घर वापस लौटा तो देखा कि लक्ष्मी उल्टी कर रही है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 

इधर परिजनों की माने तो लक्ष्मी बहुत ही होनहार थी और पढ़ने लिखने में होशियार थी इसलिए वह कोरबा पढ़ाई करने को उद्देश्य से आई हुई थी। मृतका में परिजनों की माने तो लक्ष्मी गलती से  घर के किचन में रखे चूहा मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ घंटो तक छात्रा का उपचार चला लेकिन अंत में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें