सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पंप हाउस अटल आवास कॉलोनी में एक युवक ने जान देने फांसी पर लटक गया लेकिन 112 की टीम ने उसे मौत के मुंह से बचा लिया। घटना के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंप हाऊस अटल आवास निवासी 34 वर्षीय छवि कर्ष चार पहिया वाहन का चालक है जो निजी कंपनी में काम कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करता है। छवि कर्ष का एक 11 साल की बेटी है जो पढ़ाई कर रही है, पत्नी गृहणी है। मंगलवार की सुबह पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद के बाद छवि कर्ष अपने काम पर चला गया। शाम 7 बजे फोन कर अपनी पत्नी को बोलने लगा कि अब वो जीना नही चाहता अब घर वापस नही आएगा फांसी लगा कर जान दे दूंगा। बेटी का ख्याल रखना। इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया।
पत्नी घबरा गई और ये बात उसने अपने परिजनों को बताई जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। रात 10 बजे छवि घर पहुंचा और पत्नी और बच्ची को घर से बाहर निकाल कर घर पर पंखे के एंगल में फांसी का फंदा लगाकर लटकने की कोशिश करने लगा। पत्नी चीखपुकार मचाने लगी पड़ोसी और छवि का भाई मौके पर पहुंचे और खिड़की से देखा की छवि फांसी के फंदे पर लटक गया है।
परिजनों ने तत्काल 112 को इसकी सूचना दी। जहां देवदूत बनकर पहुंचे 112 के चालक सतपाल और आरक्षक लीला राम खुशराम तत्काल मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे जहां फांसी पर लटके युवक को तत्काल नीचे उतारा तो छवि कर्ष की सांसे चल रही थी। उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार शुरू किया गया और उसकी जान बच गई।
छवि का भाई रवि कर्ष ने बताया कि वो घर पर था जब उसे घटना की जनाकारी हुई। वह मौके पर पहुंचा और घटनाक्रम की जनाकारी मिली कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। वहीं समय रहते 112 की टीम ने उसके भाई की जान बचा ली।