पसरखेत रेंजर टीसी नायक ने बताया कि कुछ समय से मिल रही सूचना के आधार पर वन विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पंचराम कुर्रे, गनपत सहित पांच लोगों के घरों में विभाग की टीम ने दबिश दी। इन सभी स्थानों से बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी प्राप्त हुई है।
वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का काम कोरबा वन मंडल के अंतर्गत कई क्षेत्रों में लगातार चल रहा है। वन विभाग के उड़नदस्ता और 2 रेंज की टीमों ने पांच स्थानों पर छापामार कार्रवाई की और बड़ी मात्रा में दरवाजा के पल्ले बरामद किए। वन विभाग के अधिकारी ने हालांकि इससे इनकार किया कि इलाके में लकड़ी तस्करी का काम चल रहा है।
विज्ञापन
पसरखेत रेंजर टीसी नायक ने बताया कि कुछ समय से मिल रही सूचना के आधार पर वन विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पंचराम कुर्रे, गनपत सहित पांच लोगों के घरों में विभाग की टीम ने दबिश दी। इन सभी स्थानों से बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी प्राप्त हुई है। जब्त लकड़ी की कीमत लाखों में मानी जा रही है।
पांच जगह कार्रवाई करने के बावजूद वन विभाग का दावा है कि इलाके में लकड़ियों की अवैध कटाई नहीं हो रही है। विभाग के पास इस बारे में जवाब नहीं है कि क्या यह काम लंबे समय से नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले भी अवैध तरीके से लकड़ियों की तस्करी का काम कुछ इलाकों में चलता रहा है और इसके जरिए वन संपदा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती रही है। हाथियों से जुड़ी समस्या के बीच बड़ी मात्रा में लकड़ियों की बरामदगी यह बताने के लिए काफी है की तंत्र को ठीक करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है।