फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर किया धरना प्रदर्शन, बच्चे स्कूल के बाहर जमीन पर बैठे

Mon, 08 Jul 2024 04:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर के भानुप्रतापपुर के भैसाकन्हर(क) में ग्रामीणों ने स्कूल ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया। स्कूल में ताला लगने से बच्चे स्कूल के बाहर खुले में बैठ पढ़ते नजर आए। 
विज्ञापन
स्कूल के बाहर जमीन पर बैठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर के भानुप्रतापपुर के भैसाकन्हर(क) में ग्रामीणों ने स्कूल ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया। स्कूल में ताला लगने से बच्चे स्कूल के बाहर खुले में बैठ पढ़ते नजर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से स्कूल भवन की मांग की जा रही है लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगे नहीं मान रहा। 

विज्ञापन

 

हाईस्कूल के बच्चों के पास पढ़ाई करने के लिए उनका खुद का स्कूल भवन नहीं है बच्चे मीडिल स्कूल में बैठ कर पढ़ाई करने मजबूर है। जिसके कारण उन्होंने स्कूल में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को खबर लगते ही उन्होंने ग्रामीणों को समझकर बुझाकर आश्वासन देते हुए स्कूल का ताला खुलवाया। 

खंड शिक्षा अधिकारी सदेसिंह कोमरे का कहना है शासन स्तर पर स्कूल भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है जैसे ही स्वीकृति मिलेगी स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर चक्काजाम कर सड़क की लड़ाई लड़ने की बात भी कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें