फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: कैम्प से 300 मीटर दूरी पर मिला बीएसएफ जवान का शव, कैसे हुई मौत जांच जारी

Fri, 21 Jun 2024 07:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर के पखांजुर क्षेत्र में स्थित मारबेडा कैम्प में पदस्थ एक बीएसएफ जवान का शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर रही है।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर के पखांजुर क्षेत्र में स्थित मारबेडा कैम्प में पदस्थ एक बीएसएफ जवान का शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर रही है। जवान की किन परिस्थितियों में मौत हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना कैम्प से 300 मीटर की दूरी पर हुई है। जवान के शव के साथ सर्विस रायफल भी  बरामद की गई है। हालांकि पुलिस ने नक्सल घटना से इंकार किया है। 

विज्ञापन

 

पूरे मामले को लेकर एसएसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि बीएसएफ जवान की मौत का मामला सामने आया है। आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच की जा रही है। वहीं यह पूरी घटना नक्सल वारदात नही है। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। बीएसएफ जवान 94वीं बटालियन में पदस्थ था जिसका नाम मदन कुमार है और वह बिहार का रहने वाला था। पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें