फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की गारंटी: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में हो रही देरी; अधिकारियों को फटाकर

Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

कांकेर पहुंचे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने देर रात विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यों में हो रही देरी पर अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर- छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री बनने के बाद जिले प्रभारी मंत्री के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पहली बार कांकेर पहुंचे। देर रात पहुंचे मंत्री ने जिला पंचायत सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों में हो रहे विकास कार्यो में देरी को लेकर जमकर फटकार  लगाई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी और विभाग की जितनी भी हितग्राही मूलक योजनाएं हैं। उनका हितग्राहियों को लाभ मिले इस बात की समीक्षा की गई है।

अधिकारियों को फटकार लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय सीमा में काम पूरा करने और जो अधिकारी नहीं आये हैं उन्हें शो कॉज नोटिस जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें