फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: मुठभेड़ में बलिदान हुए जवान को दी गई अंतिम सलामी, गृहग्राम भेजा गया पार्थिव शरीर, परिजनों का बुरा हाल

Mon, 04 Mar 2024 01:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

अधिकारियों की उपस्थिति में पंखाजूर थाने में पुलिस द्वारा जवान को अंतिम सलामी दी गई। जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम संगम भेजा गया। इस दौरान जवान के परिजनों का रो-रो कर बुराहाल था।
विज्ञापन
जवान को दी गई अंतिम सलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में कल जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के तहत हिदूर के जंगलों में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बस्तर फाइटर के एक जवान रमेश कुरेठी बलिदान हो गये। जवान का पार्थिव शरीर पखांजूर लाया गया, इस दौरान बस्तर आईजी सुंदरराज पी, कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

 

अधिकारियों की उपस्थिति में पंखाजूर थाने में पुलिस द्वारा जवान को अंतिम सलामी दी गई। जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम संगम भेजा गया। इस दौरान जवान के परिजनों का रो-रो कर बुराहाल था। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि बस्तर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नक्सल ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं।  कल जो मुठभेड़ हुई उसमें बस्तर फाइटर के एक जवान का बलिदान हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय मे नक्सल खात्मे के लिए मुहिम तेज की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें