फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker Naxalites Encounter: कांकेर में मुठभेड़... गोलीबारी जारी, एक जवान का बलिदान; नक्सली का शव बरामद

Sun, 03 Mar 2024 12:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ हिदुर के जंगलों में पिछले एक घंटे से जारी है।
विज्ञापन
बस्तर फाइटर्स का आरक्षक रमेश कुरेठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ हिदुर के जंगलों में पिछले एक घंटे से जारी है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ है। वहीं, एक एके-47 बरामद की गई है। मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स के आरक्षक रमेश कुरेठी बलिदान हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले अंतर्गत थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के हिदूर के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति पर पुलिस की टीम सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग अभियान के समय हिदूर के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। करीब एक घंटे से मुठभेड़ जारी है। कांकेर डीआरजी पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ चल रही है। आस पास क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च की कारवाई जारी है। 

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त कर ली गई है, नक्सल कमांडर नागेश के रूप में मारे गये आओवादी की पहचान हुई है। नागेश के ऊपर 10 लाख का इनाम घोषित था। परतापुर एरिया कमेटी का कमांडर था नागेश एसपी कल्याण एलेसेला ने पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें