फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: अवैध बिजली कनेक्शन की चपेट में आने से युवती की मौत, भट्ठा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 13 May 2024 06:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

एसडीओई मोहशीन खान ने बताया कि चारामा थाना अंतर्गत बोथा गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती जागेश्वरी साहू खेत मे भाजी तोडने गई थी। जहां करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई है।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के चारामा थाना अंतर्गत एक युवती बिजली के अवैध कनेक्शन की चपेट में आकर मौत के मुंह मे समा गई। ईंट भट्ठे के संचालक ने अवैध तरीके से बिजली का कनेक्शन फैला रखा था जिसकी चपेट में युवती आ गई और मौत हो गई।

विज्ञापन

 

एसडीओई मोहशीन खान ने बताया कि चारामा थाना अंतर्गत बोथा गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती जागेश्वरी साहू खेत मे भाजी तोडने गई थी। जहां करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई है। गौरतलब है कि ईंट भट्ठे के लिए संचालक ने अवैध कनेक्शन लिया था जांच के उपरांत ईंट भट्ठा संचालक के ऊपर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
 

लाल ईंट पर पूरी तरह प्रतिबंध है फिर भी जिले में बड़े पैमाने पर लाल ईंट के अवैध भट्टे लगाए जा रहे हैं। यहां से निकलने वाली ईंट का निजी भवनों में तो उपयोग हो ही रहा है साथ ही सरकारी निर्माण कार्यों में खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है। शासन ने सरकारी निर्माण में लाल ईंट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। शिकायत के बाद भी न तो निर्माण कार्य रोक उसकी जांच की जा रही है और न ही भट्टों को बंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें