फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: चीलपरस के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी का शव बरामद

Sat, 16 Mar 2024 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

बता दें कि दो दिन पहले भी चीलपरस के जंगलों में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले थे। गौरतलब हो कि हाल ही में कांकेर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली थी जिसमें एक नक्सली कमांडर को जवानों ने मार गिराया था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के चिलपरस के जंगलों में एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घण्टे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने बताया कि जवानों से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है। मुठभेड़ तो हुई है सर्चिंग पार्टी के जवानों के संपर्क के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। एक नक्सली का शव मिलने की जानकारी है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि दो दिन पहले भी चीलपरस के जंगलों में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले थे। गौरतलब हो कि हाल ही में कांकेर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली थी जिसमें एक नक्सली कमांडर को जवानों ने मार गिराया था इससे पहले भी जवानो ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। कांकेर के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के चीलपरस में नए कैम्प खुलने से नक्सली लगातार बैकफुट में हैं। सुरक्षाबलों के जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली की शव, एक   स्टेनगन और अन्य सामग्री बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें