फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite Encounter: कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक महिला माओवादी ढेर

Tue, 09 Jul 2024 04:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी के मारे जाने की खबर है। बिनागुण्डा के पास मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबल के जवानों ने मौके से एक थ्री नॉट थ्री रायफल बरामद की है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी के मारे जाने की खबर है। बिनागुण्डा के पास मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबल के जवानों ने मौके से एक थ्री नॉट थ्री रायफल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने की मुठभेड़ पुष्टि की है। 

विज्ञापन

 

मुठभेड़ में जवानों ने आठ लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी को मार गिराया है। मारी गई महिला माओवादी की शिनाख्ती रीता मड़ियाम के रुप में की गई है जो की बीजपुर जिले के मनकेली गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नम्बर पांच की सदस्य बताई जा रही है।

बताया जा रहा है मुठभेड़ स्थल से महिला माओवादी के शव के साथ दो रायफल भी बरामद किए गए हैं। महिला नक्सली जिस पीएलजीए मिलिट्री कंपनी की सदस्य है यह उत्तर बस्तर में नक्सलियों का एक लड़ाकू दस्ता है। जिसके साथ जवानों की मुठभेड़ हुई थी। वर्ष 2024 माओवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 137 नक्सलियों के शव, 498 नक्सलियों की गिरफ्तारी और 461 नक्सलियों ने अब तक आत्मसमर्पण किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें