फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: महिला कर्मचारियों को सौंपी गई मतगणना की कमान, निर्वाचन अधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट में दी ट्रेनिंग

Tue, 28 Nov 2023 06:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दोनों चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और आगामी तीन दिसंबर को इस चुनाव के नतीजे आने हैं। 
विज्ञापन
महिला कर्मचारियों को सौंपी गई मतगणना की कमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दोनों चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और आगामी तीन दिसंबर को इस चुनाव के नतीजे आने हैं। कांकेर में पुरुष की अपेक्षा महिला मतदाता ज्यादा हैं जिसे देखते हुए प्रशासन ने मतगणना के दिन मतगणना की कमान महिला कर्मचारियों को सौपा गया है। इसके लिए बकायदा निर्वाचन अधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट में इन महिला कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी है। 

विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर के लिए 14-14 सुपरवाइजर और इतने ही गणना सहायक होंगे, जबकि छह-छह रिजर्व अधिकारी रहेंगे। इसी तरह डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) हेतु कुल 09 टेबल पर 09 सुपरवाइजर और 18 गणना सहायक नियुक्त किए गए हैं। इसके लिए रिजर्व में 03 सुपरवाइजर और 06 गणना सहायक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि गणना टेबल पर कुल 42 और पोस्टल बैलेट टेबल हेतु 09 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा क्रमशः 08 और 03 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजर्व के तौर पर तैनात किए गए हैं

 

महिलाओं के लिए तय किया जा रहा कलर कोड

मतगणना करने के लिए महिला कर्मचारियों के लिए कलर कोड पर विचार हो रहा है। 24 घंटे पहले ही बताया जाता है कि मतगणना करने उनकी ड्यूटी कहां लगाई गई है। ऐसे में सभी महिला कर्मियों को इतने कम समय में एक जैसे रंग के कपड़ों का प्रबंध कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, पर विचार किया जा रहा है। चार विकल्प में लाल, आसमानी, काला तथा हरा रंग शामिल है।

 

महिलाएं भी पुरुषों की तरह काम कर सकती हैं

कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने कहा कि महिलाएं भी पुरुषों जैसा काम कर सकती हैं। समाज को लैंगिक समानता का यही संदेश देने के लिए नई पहल करते हुए मतगणना का काम केवल महिलाओं से ही कराया जा रहा है। जेंडर समानता का ही संदेश देने जिले में 30 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां पूरा मतदान कार्य महिला कर्मचारियों ने सफलता पूर्वक कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें