फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नक्सलियों ने थाने से 100 मीटर दूर तेंदूपत्ता फड़ में लगाई आग, 150 बोरे जलकर खाक

Wed, 31 May 2023 12:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

आठ  से 10 हथियारबंद नक्सली रात करीब 12 बजे पहुंचे और तेंदूपत्ता फड़ में आग लगा दी। इसके बाद नक्सली नारेबाजी करते हुए वहां से भाग गए
विज्ञापन
नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ में लगाई आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंगलवार देर रात नक्सलियों ने दो जगहों पर तेंदूपत्ता फड़ में आग लगा दी। इसके कारण करीब 150 बोरे तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गए। नक्सलियों ने इस वारदात को थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया है। मामला बड़गांव थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आठ  से 10 हथियारबंद नक्सली रात करीब 12 बजे पहुंचे और तेंदूपत्ता फड़ में आग लगा दी। इसके बाद नक्सली नारेबाजी करते हुए वहां से भाग गए। वहीं मासुर में रखे तेंदूपत्ता को भी आग के हवाले कर दिया। इसमें 50 बोरे जले गए हैं। सूचना मिलने के बाद बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें