फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election Result: कांकेर की दो सीटों पर BJP का कब्जा, आशाराम नेताम ने मात्र 16 मतों से दर्ज की जीत

Sun, 03 Dec 2023 07:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

भानुप्रतापपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भाजपा प्रत्याशी गौतम उईके को 30538 मतों से हरा कर जीत दर्ज किया है। जीत दर्ज किये तीनों प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर विजय घोषित किया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले में विधानसभा की तीन सीटें हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांकेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम ने मात्र 16 मतों से जीत दर्ज की है। कांकेर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। वहीं अंतागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी ने कांग्रेस प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई को 24410 मतों से हराकर जीत दर्ज किया है।  

विज्ञापन

वहीं भानुप्रतापपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भाजपा प्रत्याशी गौतम उईके को 30538 मतों से हरा कर जीत दर्ज किया है। जीत दर्ज किये तीनों प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर विजय घोषित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें