अंतागढ़ क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अनूप नाग की इस बगावत पर कल ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी से निकालते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। जिसके बाद विधायक अनूप नाग ने पार्टी नेताओं पर जमकर हमला बोला।
कांकेर में पहले चरण में होने वाले चुनाव की तारीख नजदीक आते ही कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा में राजनीति अपने पुरे शबाब पर है । राजनीति के एक नये दाव पेंच जनता देख उन दाव पेंचों को समझने की कोशिश कर रही है की आखिर अंतागढ़ में ये सब क्या चल रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी ने अंतागढ़ विधानसभा से मौजूदा विधायक अनूप नाग का टिकट काटते हुए रूप सिंह पोटाई को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अंतागढ़ क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अनूप नाग की इस बगावत पर कल ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी से निकालते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। जिसके बाद विधायक अनूप नाग ने पार्टी नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की सरकारी नौकरियों और राजनीति में सिर्फ आदिवासियों पर निष्कासन का चाबुक चलाया जाता है उन्हें निष्कासन की जानकारी सिर्फ मीडिया के माध्यम से मिली है, निजी तौर पर उनके पास कोई जानकारी पार्टी ने नहीं दी है। वे इस कार्रवाई से अध्यक्ष और संगठन नेताओं को धन्यवाद प्रेषित करते हैं।
अंतागढ़ विधानसभा से अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से उस क्षेत्र में लगातार कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में हो रहे नुकसान की बात की जाए तो अनूप नाग के समर्थन में अब तक लगभग 410 पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देकर उनके समर्थन में खुलकर काम करने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं दुसरी ओर कांग्रेस और अनूप की इस आपसी रस्साकशी में विपक्षी भाजपा बिलकुल खामोश होकर तमाशा देख अपनी राह आसान समझ रही है।