फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाल आतंक से मुक्त होगी धरती' : अमित शाह की नक्सलियों को सीधी चेतावनी, सरेंडर कर दो वरना मिटा देंगे नामो निशान

Mon, 22 Apr 2024 03:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

अमित शाह ने सभा को संबोधन करते हुए कहा कि मोदी की सरकार फिर से बनवाइए हम दो साल में नक्सलवाद का नामो निशान मिटा देंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कांकेर पहुंचे हुए थे। कांकेर के नरहरदेव मैदान में अमित शाह ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह नक्सलियों को सीधी चेतावनी देते नजर आए। अमित शाह ने सभा को संबोधन करते हुए कहा कि मोदी की सरकार फिर से बनवाइए हम दो साल में नक्सलवाद का नामो निशान मिटा देंगे।  शाह ने मंच से नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी समय है सरेंडर कर दो नहीं तो परिणाम बहुत बुरा होगा। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश मे आतंकवाद समाप्त कर दिया है अब नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। 

विज्ञापन

 

दरअसल राजनांदगांव के खैरागढ़ में 16 मार्च को अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि नक्सलवाद दो साल में समाप्त कर देंगे उसके बाद ही 16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया थाना अंतर्गत हापाटोला के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों ने 29 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। 


दो साल में छत्तीसगढ़ होगा नक्सल मुक्त 

अमित शाह ने नक्सलवाद पर गरजते हुए कहा कि  कांग्रेस की सरकार में नक्सलवाद पर नकेल नहीं कसा जा सका लेकिन मौजूदा समय में बीजेपी की नई सरकार ने नक्सलियों से निपटने के लिए नया प्लान तैयार किया। सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पद संभालते ही चार महीनों में ही 90 से ज्यादा नक्सलियों का सफाया हो चुका है।  केंद्र में यदि तीसरी बार मोदी जी की सरकार आई तो दो साल के अंदर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को हम कहना चाहते हैं कि आप सरेंडर कर दीजिए अब भी वक्त है यदि अब भी नक्सलियों ने सरेंडर नहीं किया तो चिंता ना करें आने वाले दो साल में छत्तीसगढ़ की धरती लाल आतंक से मुक्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें