दरअसल कांकेर के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में 16 अप्रैल को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 29 से ज्यादा नक्सली मारे गये थे। पुलिस फोर्स और नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर शंकर राव को ढेर किया गया था। शंकर राव पर 25 लाख का इनाम था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया था।