कांकेर जिले के अंतागढ़ आईटीआई में सात नवंबर को एक युवक की आत्महत्या की खबर नगर में आग की तरह फैली। जिसमें खिलेश आरदे जो की भीरागांव का निवासी है, वह आईटीआई छात्रवास में रहकर अपनी आईटीआई की पढ़ाई करता है। अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही अंतागढ़ पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसमें यह बात सामने आई कि युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
परिजनों ने भी युवक के साथ स्थानीय कुछ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच में पाया कि मृत युवक खिलेश आरदे जो की कलगांव की युवती से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। नाराज युवती ने अपने भाई मनीष गावड़े को सारी बात बता दी। मनीष गावड़े इस बात से आक्रोश होकर अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर अंतागढ़ आईटीआई हॉस्टल पहुंच गया। जहां युवक के साथ मारपीट की और उसे इस कदर डराया धमकाया। जिससे आहत युवक ने फांसी लगाकर खुद खुशी कर ली। वारदात में पुलिस ने छह लोगो को गिरफ्तार किया है।
मामले में आगे की जांच पड़ताल में पता चला कि छात्र का आईटीआई की ही एक छात्रा से एकतरफा प्रेम प्रसंग था। छात्र ने छात्रा को परेशान किया तो उसने जानकारी अपने भाई को दे दी। भाई अपने साथियों के साथ हॉस्टल पहुंचा और मारपीट करते हुए धमकाया था। इस घटना के बाद छात्र ने खुदकुशी कर ली।