फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: बीएसएफ की गाड़ी पलटने से 17 जवान घायल, पांच की हालत गंभीर, रायपुर किया गया रेफर

Fri, 05 Jan 2024 04:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती गांव कुम्हारी में बीएसएफ की गाड़ी पलटने से 17 जवान घायल हो गये हैं। इनमें पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती गांव कुम्हारी में बीएसएफ की गाड़ी पलटने से 17 जवान घायल हो गये हैं। इनमें पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संबंध में नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि पूरा मामला जिला नारायणपुर और जिला कांकेर के सीमावर्ती थाना रावघाट और ताडोकी के बीच का है, जहां पर बीएसएफ के 162वीं बटालियन के जवान वाहन से जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ है।   

विज्ञापन

 

हादसे में 17 जवान घायल हुये हैं, जिनको नारायणपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। जवानों की हालत खतरे से बाहर है, प्राथमिक उपचार जारी है। घटना में  पांच जवान गंभीर रूप से घायल हुये हैं, उनको बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। 


सरगीपाल फुलपाड कैम्प में जवान नक्सल मोर्चे पर पदस्थ थे। छुट्टी में सभी जवान बीएसएफ के वाहन से अन्तागढ़ आ रहे थे, उसी दौरान स्टेरिंग फेल होने के कारण दुर्घटना घटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें