फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ऑनलाइन आवेदन समेत कई मुद्दे शामिल

Thu, 22 Aug 2024 07:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

प्रदेश में शिक्षक संवर्ग के चार बड़े संगठनों द्वारा एकमंच पर आकर बनाए गए छग शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने अपने विभिन्न मांग को लेकर आज गुरुवार को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शिक्षक संवर्ग के चार बड़े संगठनों द्वारा एकमंच पर आकर बनाए गए छग शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने अपने विभिन्न मांग को लेकर आज गुरुवार को ज्ञापन सौंपा है। जिला संचालक रमेश कुमार चन्द्रवंशी, शिवेंद्र चन्द्रवंशी व प्रेमनारायण शर्मा के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों ने कलेक्टर व  डीईओ  (जिला शिक्षा अधिकारी ) के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। 

विज्ञापन


कलेक्टर की ओर से कवर्धा एसडीएम आशीष टोप्पो व जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सहायक संचालक डीजी पात्रा ने ज्ञापन स्वीकार किया। तीन सूत्रीय ज्ञापन में पहला मुद्दा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विगत दो अगस्त को जारी युक्तियुक्तकरण नियम में सेटअप 2008 के अनुरूप संशोधन की मांग शामिल है। दूसरे मुद्दे में ऑनलाइन अवकाश में व्यवहारिक संशोधन की मांग शामिल है। तीसरे मुद्दे में पूर्व सेवा की गणना कर सही वेतन निर्धारण, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करना, पुरानी पेंशन व क्रमोन्नत वेतनमान देना तथा बीस वर्ष की सेवा पर पूर्ण पुरानी पेंशन देने की मांग शामिल है। बरसते पानी के बाद भी जिले के शिक्षकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शाम 4.30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सामने एकत्र होकर ज्ञापन दिया। इसके बाद सभी शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डीईओ को भी ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों के मुद्दे से सरकार व शासन को अवगत कराया। 

संयुक्त मोर्चा का आगामी कार्यक्रम
मोर्चा के जिला संचालकों ने बताया कि 23 से 28 अगस्त तक प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद व विधायकों को ज्ञापन दिया जाएगा। आगामी दो या तीन सितंबर को मंत्रालय में शिक्षा सचिव, संचालनालय में संचालक लोक शिक्षण को मांगों से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं लिए जाने से 9सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद तत्कालीन परिस्थिति के अनुसार राजधानी रायपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। जिला संचालकों ने जिले के सभी शिक्षकों अपने वाजिब हक व अधिकार के लिए मोर्चा के कार्यक्रम में सहभागी बनने का आव्हान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें