कबीरधाम के ग्राम राम्हेपुर स्थित प्रदेश के पहले भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के ठेका व अनियमित कर्मचारी शुक्रवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
कबीरधाम के ग्राम राम्हेपुर स्थित प्रदेश के पहले भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के ठेका व अनियमित कर्मचारी शुक्रवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ये कर्मचारी कारखाना के मेन गेट के सामने टेंट लगाकार बैठे हैं।
विज्ञापन
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष रामचरण लांझी ने बताया कि कारखाना के श्रमिक बीते कई वर्ष से अपनी नियमितीकरण और रिकवरी के साथ चार प्रमुख मांग करते आ रहे हैं। दर्जनों बार ज्ञापन भी सौंपा गया। इसके बाद अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। कारखाना में बीते 10 वर्ष से अधिकतर कर्मचारी संविदा, ठेका के रूप में काम कर रहे हैं। कम वेतन की भी समस्या है। इन्हीं मांगों को लेकर कारखाना में पेराई सत्र शुरू होने से एक माह पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किए है।
वहीं, इन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने के बाद शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बोड़ला एसडीएम, तहसीलदार व कारखाना के अधिकारी पहुंचे हुए थे। कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने अपील की गई। बता दें कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना प्रदेश का पहला कारखाना है। इस कारखाना की शुरूआत वर्ष 2002-03 में हुई है। कारखाना में करीब 11 हजार किसानों से हर साल लगभग 4 लाख एमटी गन्ना की खरीदी की जाती है। यहां का पेराई सीजन हर वर्ष नवंबर माह से लेकर मार्च माह तक चलता है।