फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: हजारों शिक्षकों को नहीं मिल सकेगा पुरानी पेंशन का लाभ, छग टीचर्स एसोसिएशन ने मंत्री अकबर को सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Sep 2023 03:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की गई है, लेकिन इसके नियम के चक्कर में कई शिक्षकों को लाभ नहीं मिलेगा। मंत्री मोहम्मद अकबर से स्थानीय सर्किट हाउस में मुलाकात कर शिक्षक संवर्ग के चार सूत्रीय मांगों पर चर्चा की।
 
विज्ञापन
टीचर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मंत्री अकबर से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की गई है, लेकिन इसके नियम के चक्कर में कई शिक्षकों को लाभ नहीं मिलेगा। इसी समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर से स्थानीय सर्किट हाउस में मुलाकात कर शिक्षक संवर्ग के चार सूत्रीय मांगों पर चर्चा की।

विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी ने बताया कि पुरानी पेंशन व क्रमोन्नति की मांग जनघोषणा पत्र 2018 में शामिल है, जिसमें पुरानी पेंशन को फिर से बहाल किया गया है। लेकिन शिक्षक एलबी संवर्ग को संविलियन तिथि से पुरानी पेंशन का लाभ देने के कारण हजारों शिक्षक पुरानी पेंशन से वंचित हो जाएंगे। क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ अभी तक नहीं दिया जा रहा है।

इसके अलावा शिक्षक एलबी संवर्ग के संविलियन के पहले की सेवा अर्थात शिक्षाकर्मी के पद पर प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन व क्रमोन्नति का लाभ प्रदान करना, पेंशन निर्धारण के लिए अर्हकारी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर केंद्र सरकार की तरह 20 वर्ष करना, शिक्षक एलबी संवर्ग को शिक्षक, व्याख्याता व प्राचार्य के रिक्त पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने की मांग की गई। मंत्री अकबर ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इस विषय पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें