फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा साली के बीच अवैध संबंध: पति को रास्ते से हटाने के लिए कर दी हत्या, पत्थर बांधकर शव को नदी में फेंका

Mon, 25 Sep 2023 07:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

मंती बाई बैगा व उसके जीजा बिसराम बैगा के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर शव को दोनों मिलकर धमना नदी के पास ले जाकर उसके गले में गमछा बांधकर व गमछे के दूसरे छोर में पत्थर बांधकर शव को छुपाने के लिए नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ठेंगाटोला खार धमना नदी में रामजी बैगा का शव इसी साल एक जून को मिला था। शव काफी पुराना था और सड़ चुका था। इस कारण पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज रायपुर से कराया। 

विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके जीजा से पूछताछ की। इस दौरान हत्या का खुलासा हुआ है। जिले के एएसपी हरीश कुमार राठौर ने बताया कि आरोपी मंतीबाई पति रामजी बैगा उम्र 28 साल व बिसराम बैगा पिता बुधसिंह बैगा उम्र 45 साल दोनों निवासी ग्राम ठेंगाटोला कांदावानी थाना कुकदूर ने 26 मई 2023 को मृतक रामजी बैगा व पत्नी मंती बाई बैगा के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ था।

 

उसी रात को मंती बाई बैगा व उसके जीजा बिसराम बैगा के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर शव को दोनों मिलकर धमना नदी के पास ले जाकर उसके गले में गमछा बांधकर व गमछे के दूसरे छोर में पत्थर बांधकर शव को छुपाने के लिए नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें