फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार, सेक्स और धोखा: दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था प्रेमी, प्रेमिका ने की सुसाइड, 20 महीने बाद गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2023 03:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

करीब बीस महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि जब यह फाइल दोबारा से खुली तो हुई तो आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। आखिरकार पुलिस ने इसे अब गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमिका के साथ लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। शादी के लिए कहने पर आरोपी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था। इससे नाराज होकर प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। मामला जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम दिलेश्वर जांगडे पिता सौखी राम जांगडे उम्र 27 निवासी ग्राम उड़ियाकला थाना सहसपुर लोहारा है। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी टीआई विकास बघेल ने बताया कि पीड़िता ने 25-26 दिसंबर 2021 की रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस की जांच चल रही थी। जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता व आरोपी दिलेश्वर जांगडे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी द्वारा दूसरी लड़की से शादी करने की बात कही गई, जिससे पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। 

 

करीब बीस महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि जब यह फाइल दोबारा से खुली तो हुई तो आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। आखिरकार पुलिस ने इसे अब गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें