फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: चरवाहा की हत्या करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग, 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का हुआ खुलासा

Sun, 21 Jan 2024 09:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की शव मिली थी। मृतक का नाम साधराम यादव (50), जो गोशाला में चरवाहा का काम करता था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की शव मिली थी। मृतक का नाम साधराम यादव (50), जो गोशाला में चरवाहा का काम करता था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग है। शनिवार रात के समय घटना स्थल पर मृतक व इन आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी व मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपियों का नाम सुफियान पिता इजराइल कुरैशी उम्र 21 निवासी एकता चौक, इदरीश पिता खलील खान उम्र 27, निवासी वार्ड क्रमांक 05, आदर्श नगर, अयाज पिता तफज्जुल खान उम्र 29, निवासी वार्ड क्रमांक 18, बीच पारा व महताब पिता अनवर खान उम्र 22निवासी नवाब मोहल्ला व एक नाबालिग शामिल है।सभी आरोपी कवर्धा शहर के रहने वाले है। बता दे कि हत्याकांड के बाद रविवार दोपहर को परिजनों ने एसपी कार्यालय में जाकर प्रदर्शन भी किया था। परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें