फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: एक्शन मोड पर कलेक्टर, धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर दर्जनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

Sun, 21 Jan 2024 09:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

जिन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वहां धान खरीदी में गड़बड़ी मिली थी। क्योंकि, खरीदी के अंतिम दौर में जिला प्रशासन द्वारा केन्द्र की भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
धान खरीदी को लेकर बीते दिनों कलेक्टर ने केन्द्र का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में धान खरीदी का काम अंतिम दौर पर है। जिले में एक नवंबर से धान खरीदी जारी है। लेकिन, अंतिम दौर में खरीदी में कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रहीं है। यहीं कारण है कि रविवार को कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले 11 सेवा सहकारी समिति के 28 समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

 

इसमें एक समिति प्रबंधक पर एफआईआर, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को सेवा से बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा दो समिति प्रबंधक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को सस्पेंड कर दिया है। 23 समिति प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का संतोषपूर्ण जवाब नहीं देने पर आने वाले दिनों में कार्रवाई किया जा सकता है। जानकारी अनुसार जिन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वहां धान खरीदी में गड़बड़ी मिली थी। क्योंकि, खरीदी के अंतिम दौर में जिला प्रशासन द्वारा केन्द्र की भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। 


जिले में अवैध धान परिवहन पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही। 17 जनवरी तक जांच के दौरान 837 क्विंटल अवैध धान और 7 वाहन जब्त किया गया है। इसमें पंडरिया ब्लॉक में 314 क्विंटल, सहसपुर लोहारा ब्लॉक में 74 क्विंटल, बोड़ला ब्लॉक में 180 क्विंटल और कवर्धा ब्लॉक 268 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें