फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कबीरधाम में किसानों ने किया प्रदर्शन, मांगों से प्रशासन सहमत; नौ घंटे बाद हाईवे से हटा चक्का जाम

Sat, 24 Aug 2024 09:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

शुक्रवार को कबीरधाम जिले में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन चल रहा था। गन्ना किसानों की मांग को लेकर पंडरिया के पास ग्राम परसवारा में पोड़ी-बिलासपुर हाईवे में चक्का जाम किया गया था। यह चक्काजाम दोपहर एक बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को कबीरधाम जिले में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन चल रहा था। गन्ना किसानों की मांग को लेकर पंडरिया के पास ग्राम परसवारा में पोड़ी-बिलासपुर हाईवे में चक्का जाम किया गया था। यह चक्काजाम दोपहर एक बजे से शुरू हुआ।

विज्ञापन


वहीं, 9 घंटे बाद रात 10 बजे चक्काजाम खत्म हुआ है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में किसान धरने पर बैठे थे। ये किसान अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। मांगो को लेकर प्रशासन व किसानों के बीच में सहमति बनी है। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी सतीश कुमार पाटले शुक्रवार से अर्जित अवकाश पर चले गए है। उनके जगह पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी गौरी शंकर शर्मा को प्रभार दिया गया है। बता दें कि यहां पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले आंदोलन हो रहा था। इनकी प्रमुख मांग सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) का तबादला किया जाए। इसके अलावा और भी कई अन्य मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, चक्काजाम खत्म होने के बाद आज शनिवार सुबह से हाईवे की दोनों ओर से सुचारू रूप से यातायात आवागमन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें