फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की मौत, खेत में कम ऊंचाई में झूल रहे तार की चपेट में आया अधेड़

Tue, 22 Oct 2024 10:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

शव को पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कुंडा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में मंगलवार को एक किसान की कम ऊंचाई पर लटके बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्योंकि विभाग ने कम ऊंचाई पर लटके बिजली तार की ऊंचाई को नहीं बढ़ाया था। 

विज्ञापन


यह मामला कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम माकरी का है। जानकारी अनुसार, गांव के किसान बजरहा निषाद उम्र 56 आज अपने खेत में काम करने गया था। काम के दौरान कम ऊंचाई पर लटके 11 केवी के बिजली के तार के चपेट में आ गया। इस तार में 11 केवी बिजली की सप्लाई हो रही थी। चपेट में आते ही किसान बजरहा निषाद की मौत हो गई। 

दोपहर तक मृतक किसान बजरहा निषाद घर नहीं लौटा तो परिजन खेत गए, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कुंडा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के ग्रामीण अंचल में बिजली कंपनी द्वारा बिजली तार के रखरखाव को लेकर ध्यान नहीं दिया जाता है। आज भी कम ऊंचाई में बिजली के तार लटक रहे है। इस कारण कई बार हादसे को चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें