फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham Accident: किसान की वाहन से कुचलकर मौत, खेत पर काम करने के लिए जा रहा था; पांच माह में गई 61 की जान

Mon, 03 Jul 2023 05:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन से कुचलकर एक किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेत में काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन से कुचलकर एक किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेत में काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा पिपरिया थाना क्षेत्र में हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो इस साल पांच माह में हुए करीब 140 सड़क हादसों में 61 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम इंदौरी निवासी किसान भागवत काटले (50) सोमवार सुबह करीब 6 बजे रोज की तरह घर से अपने खेत पर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर कवर्धा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

जिले में इस साल सड़क हादसे पर एक नजर 
माह  प्रकरण मौत घायल
जनवरी 28 15 19
फरवरी 22 10 32
मार्च 32 14 62
अप्रैल 31 14 33
मई   22 08 24
योग 135 61 170

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें