फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 07 Feb 2024 10:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
विज्ञापन
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कबीरधाम जिले में मंगलवार को पुलिस व नक्सली आमने-सामने हुए है। दोनों तरफ से फायरिंग हुई है। हालाकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माराडबरा जंगल की है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर को पुलिस को नक्सलियों की ग्राम माराडबरा क्षेत्र में उपस्थिति की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ग्राम माराडबरा जंगल पहाड़ी की ओर बढ़ रहे थे। तभी घात लगाये बैठे वर्दीधारी अज्ञात नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने के एवं हथियार लुटने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग की गई। 

पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जवाबी फायरिंग से नक्सली अपने आप को घिरता व पुलिस को भारी पडता देख घने जंगल व पहाड़ का फायदा उठाकर भाग गए। फायरिंग दोनों तरफ से रुक रुक कर 15 से 20 मिनट तक चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें