कबीरधाम जिले के कवर्धा में बीती रात नशे में धुत एक पुलिस जवान ने हवाई फायरिंग कर दी। हवाई फायरिंग किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक पल्लव के पास जानकारी आने के बाद आज पुलिस जवान को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पेपर गार्ड ड्यूटी में लगा जवान कोमल कुर्रे ड्यूटी न जाकर विक्की ढाबा के पास पेट्रोल पंप में और अपने घर ग्राम बरबसपुर में जाकर हवाई फायरिंग की है।
जानकारी आने के बाद रात को ही कवर्धा टीआई ने पुलिस जवान को ग्राम बरबसपुर से कोतवाली थाना लेकर आए। पुलिस जवान कोमल कुर्रे नशे के हालत में था। उसने अपने इंसास राइफल की एक मैगजीन खाली दी है। बाकी की दो मैगजीन कन्या स्कूल में रखी हुई है।