फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम कक्ष का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

Sat, 14 Oct 2023 07:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की अधिसूचना अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन होगा। पहले चरण में होने वाले निर्वाचन में कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा शामिल है। 
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम कक्ष का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने शनिवार को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए स्थानीय जिला कृषि उपज मंडी परिसर में बनाए जा रहे मतदान समाग्री वितरण स्थल, मतदान दल रवानगी स्थल, मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आवश्यक तैयारियों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्वाचन कार्यो में पारदर्शिता के लिए मतगणना दिवस के दिन कृषि उपज मंडी परिसर में सीसी टीवी कैमरा, इंटरनेट की कनेक्टिविटी, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य आब्जर्वर, पुलिस आब्जर्वर, जिला निर्वाचन अधिकारी का अलग-अलग बैठक व्यवस्था, टीवी, केबल, कम्यूटर, फैक्स, प्रिंटर सहित अन्य आवश्यक उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। 

 


फायर ब्रिगेड, समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत कनेक्शन, मीडिया दीर्घा, गनमैन के लिए मोर्चा तैयार करने, मतदान दलों के लिए भोजन व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन

कलेक्टर ने मतदान दलों की रवानगी स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर  इंद्रजीत बर्मन, कवर्धा एसडीएम एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी पीसी कोरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋतुराज बिसेन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित निर्वाचन कार्यो के जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


सात नवंबर को होगी वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की अधिसूचना अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन होगा। पहले चरण में होने वाले निर्वाचन में कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें