फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: सीएम ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में की जनसभा, कबीरधाम में धारा 144 लागू

Sun, 05 Nov 2023 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज अंतिम दिन रविवार को जिले में केवल एक ही चुनावी सभा हुई। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में सीएम भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
सीएम बघेल ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले की दोनों विधानसभा पंडरिया व कवर्धा में सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होना है। ऐसे में आज रविवार को शाम से चुनावी प्रचार प्रसार बंद हो गया है। आज अंतिम दिन रविवार को जिले में केवल एक ही चुनावी सभा हुई। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में सीएम भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन

इसके बाद अब चुनावी शोरगुल बंद हो गया है। वहीं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने शांति बनाएं रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 (1) एवं (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि कबीरधाम जिले के अंदर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र (जैसे-बंदूक, रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल इत्यादि) तलवार, भाला, बरछा, लाठी, गुप्ती अथवा अन्य अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं चलेगा। जिले के भीतर कोई भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी या अन्य कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह आज पांच नवंबर शाम पांच बजे के बाद से कोई भी सभा, रैली, जुलूस, धरना प्रर्दशन नहीं करेगा। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें