जहां केजरीवाल और भगवंत मान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजा खड्ग राज सिंह के पक्ष में रैली करेंगे। वहीं, योगी आदित्यनाथ दो जगहों पर चुनावी सभा करेंगे।
आज दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कबीरधाम जिले में चुनावी सभा करेंगे। ये तीनों अपने-अपने प्रत्याशी का प्रचार करने वाले हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजा खड्ग राज सिंह के पक्ष में दोपहर को कवर्धा में रैली करेंगे। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो जगहों पर सभा करेंगे। वे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंडा में भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में दोपहर दो बजे सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3. 30 बजे कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में रैली व आमसभा में शामिल होंगे। शाम चार बजे कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।