फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham News: सीएएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Feb 2024 11:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपने गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कृष्ण कुमार साहू 6वीं बटालियन (सीएएफ) के जवान थे। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जवान बीते एक साल से सीईओ संदीप अग्रवाल के पास ड्यूटी में था। वह सीईओ बंगले में रहता था। मौके पर कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची हुई है। अभी तक शव को पीएम के लिए नही भेजा गया है। दुर्ग से फॉरेंसिक की टीम आने के बाद पीएम के लिए भेजा जाएगा। 

आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा जवान के मोबाइल फोन की डिटेल्स निकाली जा रही है। यह जवान बिलासपुर जिले का रहने वाला है। परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें