छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, मुंगेली व बेमेतरा जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने बीते दिनों पकड़ा था। इस गिरोह में कुल 7 सदस्य है, जिसमें से 5 की गिरफ्तारी हुई थी।
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, मुंगेली व बेमेतरा जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने बीते दिनों पकड़ा था। इस गिरोह में कुल 7 सदस्य है, जिसमें से 5 की गिरफ्तारी हुई थी। दो फरार चल रहे थे। इसमें से फरार एक आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रूपेश बंजारा पिता साधराम बंजारा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम केस्तरपुर-नवागांव थाना लालपुर जिला मुंगेली है।
विज्ञापन
इस आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सोना-चांदी के आभूषण कीमत करीब 1 लाख 21 हजार 200 रुपए, नगद रकम 1100 रुपए, चोरी से अर्जित धन से खरीदी गई आलमारी कीमत 18 हजार रुपए व कूलर 12 हजार रुपए को जब्त किया है। वहीं पूर्व में गिरोह के 5 शातिर चोर से सोना-चांदी के आभूषण, 4 बाइक, 2 स्कूटी समेत अन्य सामान जब्त किया गया था।
इसकी कीमत 10.25 लाख रुपए है। कबीरधाम एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि इन चोरों ने पूर्व में थाना कुंडा व पुलिस चौकी दामापुर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कबीरधाम जिले में 10 जगह पर चोरी किया है। इसके अलावा पड़ोसी जिले बेमेतरा व मुंगेली में भी 10 अलग-अलग जगह पर चोरी की है।
विज्ञापन
पूर्व में गिरोह के सदस्य आशीष पात्रे पिता बलभद्र पात्रे उम्र 20,जगमोहन मोहल्ले पिता अंजोर दास मोहल्ले उम्र 29, राहुल धृतलहरे पिता प्यारेलाल धृतलहरे उम्र 25 तीनों निवासी ग्राम केस्तरपुर जिला मुंगेली, मनजीत टंडन पिता मनीराम टंडन उम्र 18 निवासी ग्राम विचारपुर जिला मुंगेली व सागर पात्रे पिता राजेंद्र पात्रे उम्र 18 साल निवासी मुंगेली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब वर्तमान में 7वें आरोपी राजकुमार उर्फ रंगा पिता चंद्रकुमार उम्र 37निवासी ग्राम केस्तरपुर जिला मुंगेली फरार चल रहा है। इसके बारे में पतासाजी की जा रही है। जल्द ही ये भी पुलिस की गिरफ्त में होगी।