SIT formed to Komal Sahu Kawardha death case: बलौदाबाजार हिंसा की जांच के ऐलान के बाद अब कबीरधाम निवासी कोमल साहू की संदेहास्पद मौत की निष्पक्ष और उच्च-स्तरीय जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है।
SIT formed to Komal Sahu Kawardha death case: बलौदाबाजार हिंसा की जांच के ऐलान के बाद अब कबीरधाम निवासी कोमल साहू की संदेहास्पद मौत की निष्पक्ष और उच्च-स्तरीय जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम बिरकोना निवासी मृतक कोमल साहू पिता प्रेमलाल साहू की संदेहास्पद मौत की निष्पक्ष और उच्च-स्तरीय जांच के लिए अपर मुख्य सचिव को एक एसआईटी बनाने के निर्देश दिये थे।
विज्ञापन
मामले में गृहमंत्री ने एक पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया है। गृहमंत्री शर्मा ने विशिष्ट जांच दल तत्काल गठित करने के लिए निर्देशित किया था, जिस पर जांच कमेटी गठित की गई है। जांच समिति हर पहलुओं पर जांच-पड़ताल और छानबीन करेगी।
6 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन-
रामकृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा
नेहा पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़
मोहन पटेल, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, प्रभारी सीन ऑफ काईम यूनिट, जिला-दुर्ग