फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job Fair Raipur: रायपुर में जॉब फेयर कल; इन पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 18 Feb 2024 04:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

एक बार फिर जॉब का चांस। अगर आप भी अस्पताल और मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं,तो ये खबर आपके लिए है। रायपुर के स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार फिर जॉब का चांस। अगर आप भी अस्पताल और मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं,तो ये खबर आपके लिए है। रायपुर के स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है। नर्सिंग और आईटीआई के क्षेत्र में लगभग 70 पदों पर भर्ती निकाली गई। जॉब फेयर में चयनित उम्मीदवारों को मोटी सैलरी मिल सकती है। 

विज्ञापन


दरअसल, जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर  उपलब्ध कराने के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। कल यानि 19 फरवरी को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। 

जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक क्रेडिट एक्सेस लिमिटेड, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड और शुभ मल्टीस्पेशियालिटी हास्पिटल की ओर से भर्ती निकाली गई है। इसमें ट्रेनी केन्द्र मैनेजर, मोल्ड ऑपरेटर, क्रेन ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, पर्चेस ऑफिसर, नर्सिंग स्टॉफ, फार्मासिस्ट, ड्रेस और ओटी टेक्निशियन आदि के 70 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए 12वीं से स्नातकोत्तर, बीएससी नर्सिंग, आईटीआई और डिप्लोमा आदि उत्तीर्ण योग्य आवेदकों की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 45 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतनमान मिलेंगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें