फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: जादू-टोने के शक में रेत दिया पड़ोसी का गला; पति-पत्नी और बेटी की हत्या में छह गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2022 05:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर

सार

जशपुर SP डी. रविशंकर ने पहले ही आशंका जताई थी कि जादू-टोने और जमीन विवाद को लेकर हत्या की गई है। उनका कहना था कि अर्जुन की पत्नी फिरनी बाई को स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक की नौकरी मिल गई। इसके चलते लोगों में जलन बढ़ गई थी। 
 
विज्ञापन
जशपुर में पति-पत्नी और बेटी की हत्या मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर में करीब नौ दिन पहले पति-पत्नी और बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी भी उसी गांव के हैं। आरोपियों ने जादू-टोना करने के शक और जमीन विवाद के कारण तीनों की धारदार हथियार से व गला रेतकर हत्या कर दी थी। उनके शव घर में ही मिले थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Chhattisgarh में परिवार के 3 लोगों की हत्या: जशपुर में माता-पिता और बेटी पर कुल्हाड़ी से वार, रेता गला



गांव के ही कुछ लोगों से चल रहा था विवाद
एसपी डी. रविशंकर ने बताया कि 5 अक्तूबर की रात ग्राम कदमटोली के घोलेंग में अर्जुन तेंदुआ (45), उसकी पत्नी फिरनी तेंदुआ (43) और 19 साल की बेटी संजना तेंदुआ की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने एडिशनल एसपी उमेश कश्यप के नेतृत्व में टीम बनाई। जांच के दौरान पूछताछ में पता चला कि अर्जुन तेंदुआ का गांव के ही बिंदेश्वर बंजुआ, प्रेमचंद बंजुआ, करन, आरजू बंजुआ से जमीन व अन्य कारणों को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। 



बेटा बीमारी से मरा, जादू-टोने के शक में तीन को मार दिया
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रेमचंद का करीब तीन माह पहले एक बेटा हुआ था। खराब स्वास्थ्य के कारण उसकी मौत हो गई। प्रेमचंद को शक था कि अर्जुन तेंदुआ जादू-टोना करता है और उसने ही कुछ करके उसके बेटे को मार दिया है। वहीं गांव के मृगपाल बंजुआ का भी जमीन को लेकर अर्जुन से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर सभी लोग बदला लेने की नीयत से एक साथ आए। फिर सभी ने मिलकर पूरे परिवार की हत्या करने की साजिश रची। 
विज्ञापन

दरवाजा खुलवाया और फिर हमला कर दिया
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 5 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे सभी अर्जुन तेंदुआ के घर पहुंच गए। आरोपी अपने साथ तलवार, चाकू, हथौड़ी और खुखरी लेकर गए थे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अर्जुन ने खोला। उसी समय आरोपियों ने उस पर धारदार हथियारों से वार कर दिया। इस दौरान शोर सुनकर उसकी पत्नी और बेटी बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी मार दिया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले और अपने-अपने घर चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें