फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट्स के नाम पर 'नोंचा': छात्रा को करनी थी पढ़ाई पर दरिंदें के मन में था कुछ और, घर ले जाकर लूटी अस्मत

Tue, 11 Jul 2023 04:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर-चांपा में एक युवक ने अपने ही साथ पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपी नोट्स देने के बहाने लड़की को अपने घर ले गया और वहां जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक ने अपने ही साथ पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपी नोट्स देने के बहाने लड़की को अपने घर ले गया और वहां जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। छात्रा ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि साथ पढ़ने वाले ग्राम सोनादुला निवासी रंजीत टांडे ने उससे दुष्कर्म किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि, उसे पढ़ाई के लिए नोट्स की जरूरत थी। इस पर आठ सितंबर 2022 की रात करीब 10 बजे रंजीत ने उसे नोट्स देने की बात कही और अपने साथ घर ले गया। लड़की ने बताया कि उस समय रंजीत के घर में कोई नहीं था। 

आरोप है कि रंजीत ने उसका हाथ पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दुष्कर्म किया। आरोपी ने यह भी कहा कि उसने वीडियो बनाया है। अगर किसी को बताया तो उसे वायरल कर देगा। इसके डर से लड़की चुप हो गई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी बार-बार वीडियो की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इससे परेशान होकर वह थाने पहुंची है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें