फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पति की कोई गलती नहीं है': यशवंत को कुछ मत कहना, बेटे का खयाल रखना, सुसाइड नोट लिख महिला ने की आत्महत्या

Thu, 24 Aug 2023 05:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

मृतका के पति यशवंत शर्मा मकान आया और घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस की दी। मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा गया और पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांप जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वा में स्थित अटल बिहारी वाजपेई ताप विद्युत संयंत्र के कर्मचारी की पत्नी का मकान के बाहर बरामदे में लगे खिड़की से लटकता हुआ शव मिला है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन

मृतका तृप्ति शर्मा का पति यशवंत शर्मा बुधवार की रात्रि अपने काम पर चला गया था। मकान में केवल मृतिका और उसका 10 साल का बेटा विवान शर्मा घर में थे। बेटा विवान कमरे में सो गया था। सुबह 5.30 बजे उठा तो देखा की उसकी मां तृप्ति शर्मा फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद विवान ने अपने पिता को घटना की जानकारी फोन के माध्यम से दी। विवान ने बताया की बुधवार की सुबह मां पिता का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मां मकान के बाहर बरामदे में थी।विवान ने बताया की पास में रखे चाकू से राशि को कटने की कोशिश की मगर कटा नही। जिसके बाद वह अपने घर के बगल में पड़ोसी के घर चला गया। 

 

मृतका के पति यशवंत शर्मा मकान आया और घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस की दी। मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा गया और पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतिका के पति यशवंत शर्मा ने बताया दुर्ग से ट्रांसफर 2 माह पहले मडवा के अटल बिहारी वाजपेई ताप विद्युत संयंत्र में हुआ था 2 माह का वेतन नहीं मिला था। जिससे लेकर परेशानी चल रही थी। मृतका तृप्ति शर्मा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमे अपने माता पिता को लिखा था की आर्थिक तंगी के कारण में मैं अपनी जान दे रही हूं। मेरे पति की कोई गलती नहीं है उसे कुछ मत करना। मेरे बेटे का खयाल रखना।

 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें