फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: पामगढ़ से 53 कांग्रेसियों ने ठोकी दावेदारी, बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाने का हो रहा विरोध

Thu, 24 Aug 2023 01:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

टिकट पाने के लिए कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों की लंबी सूची बन गई है। वहीं बाहरी और अंदर के प्रत्याशियों में माहौल गरमाने लगा है। पामगढ़ के मुख्यालय में बाहरी प्रत्याशियों का प्रवेश वर्जित की पोस्ट लगाई गई है।
विज्ञापन
पामगढ़ से 53 कांग्रेसियों ने ठोकी दावेदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ विधानसभा में चुनाव के लिए 22 अगस्त तक 53 कांग्रेसियों ने प्रत्याशी के रूप में अपना आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष को सौपा है। जिसमें पुरुष और महिला शामिल है। टिकट पाने के लिए कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों की लंबी सूची बन गई है। वहीं बाहरी और अंदर के प्रत्याशियों में माहौल गरमाने लगा है। पामगढ़ के मुख्यालय में बाहरी प्रत्याशियों का प्रवेश वर्जित की पोस्ट लगाई गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता टिंकू जांगड़े ने बाहरी प्रत्याशियों के प्रवेश वर्जित की पोस्ट लगाया है। जिसके बारे में बताया की पामगढ़ के सभी चौक-चौराहों  में यह पोस्टर लगाया है जिसमे बाहरी लोगों को प्रत्याशी नहीं बनाये जाने की मांग की जा रही है। टिंकू जांगड़े ने कहा की बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाए जाने से हमेशा से हार मिल रही है। क्षेत्र की जनता उन्हें कभी भी स्वीकार नहीं की जिसके कारण इस बार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मंशा को पहले से अवगत कराया जा रहा है। और स्थानीय लोगों को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी यदि बाहरी प्रत्याशी मैदान में उतर जाएगा तो हार निश्चित होने की बात कही है बाहरी लोगों को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने को लेकर खुल कर विरोध किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें