फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत : जांजगीर चांपा में तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

Fri, 22 Sep 2023 03:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

एएसपी अनिल सोनी ने बताया की खरौद के बस स्टैंड के पास राणी सती दादी बस जोकि खरौद से शिवरीनारायण की और जा रही थी। वहीं शिवरीनारायण की ओर से बाइक लोग सवार तीन लोग खरौद की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद रोड में तेज रफ्तार सवारी बस चालक ने बाइक में सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में सोना राम पटेल और छत्रु पटेल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

विज्ञापन

एएसपी अनिल सोनी ने बताया की खरौद के बस स्टैंड के पास राणी सती दादी बस जोकि खरौद से शिवरीनारायण की और जा रही थी। वहीं शिवरीनारायण की ओर से बाइक लोग सवार तीन लोग खरौद की तरफ जा रहे थे। तभी बस चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 


सड़क दुर्घटना में सोना राम पटेल 35 साल, छत्रु पटेल उम्र 65 निवासी अम्लाडीह बलौदा बाजार जिला की मौके पर ही मौत हुई है। वही सुरेश पटेल 40 साल घाटमड़वा गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। बस चालक मौके से भाग निकला है जिसकी तलाश की जा रही है। दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें