फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत, वाहन चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

Mon, 25 Dec 2023 04:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

माजदा वाहन में हेल्फर का काम कर रहे अश्वनी कुमार कुशवाहा उम्र 33 को गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में एनएच 49 में सड़क किनारे खड़े हाईवा के डाला से माजदा वाहन अनियंत्रित होकर  टकरा गया। घटना में  माजदा वाहन के हेल्पर की मौके पर मौत हो गई है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमारट्म के लिए भेज दिया है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 

विज्ञापन

 

दरअसल चालक भरत लाल साहू अपने सहयोगी साथी अश्वनी कुमार कुशवाहा के साथ बिलासपुर से कैरेट में टमाटर लेकर सक्ती जिला जा रहा था। वहीं एनएच 49 हाथनेवार चौक के पास हाईवा वाहन सड़क किनारे खड़ा  था, माजदा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। 


माजदा वाहन में हेल्फर का काम कर रहे अश्वनी कुमार कुशवाहा उम्र 33 को गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें